फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, kot bhalwal, accident

Jammu News: मथवार में मेटाडोर पलटने से महिला की मौत व 10 सवारियां घायल

Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 07 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
jammu, kot bhalwal, accident
सहचालक चला रहा था मेटाडोर को, धनु रावता-अखनूर सड़क पर मथवार में सुबह के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

अखनूर अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोट भलवाल। मथवार ब्लॉक में बाबा बल्लो जी देवस्थान के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार मेटाडोर (जेके02बीएन 2577) के सड़क पर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 10 दस अन्य सवारियां मामूली रूप से घायल हुई हैं। उप जिला अस्पताल अखनूर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
यह हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे धनु रावता-अखनूर सड़क पर बाबा बल्लो जी देवस्थान के पास हुआ। इसमें रियासी के धनु रावता से अखनूर जा रही तेज रफ्तार मेटोडोर मोड़ पर अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। घायलों के अनुसार मेटाडोर को कडंक्टर चला रहा था।
विज्ञापन

हादसा होने के बाद बस में चीखोपुकार मच गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घायल 10 लोगों को पुलिस की मदद से उपजिला अस्पताल अखनूर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला की पहचान राजकुमारी (50) निवासी मथवार के रूप में हुई है। जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। अखनूर अस्पताल में अन्य घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, हादसे के बाद से चालक और कंडक्टर फरार हैं। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।


बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक घायल
कोट भलवाल। मथवार ब्लॉक में बाबा बल्लो जी देवस्थान के पास सुबह हुए एक अन्य हादसे में एक सैन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। देवस्थान से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद बोलेरो मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में सैन्य कर्मी की बाजू कट गई। उसे घायल अवस्था में जीएमसी जम्मू ले जाया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed