फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katra, maa vashno devi yatra

Jammu News: माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटी

Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 29 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
jammu, katra, maa vashno devi yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा । पहलगाम आतंकी हमले के बाद धर्मनगरी में माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है। सोमवार शाम छह बजे तक केवल 11,500 श्रद्धालुओं ने ही रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड बनवाकर यात्रा प्रारंभ की।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक सामान्य दिनों में प्रतिदिन 35,000 से 40,000 श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए रवाना होते थे। लेकिन आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। रविवार को विकेंड पर 20 हजार 700 श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। कटड़ा से भवन मंदिर परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कटड़ा के होटल व्यवसायी और दुकान संचालक भी श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट से चिंतित हैं। बड़ी संख्या में कई होटल और गेस्ट हाउस खाली पड़े हैं जो आमतौर पर इस समय भरे रहते थे। हालांकि श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है। कई श्रद्धालु यह कहते दिखे कि मां की कृपा से कोई अनहोनी नहीं होगी और वे पूरी श्रद्धा व विश्वास के साथ यात्रा कर रहे हैं। उधर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षा बलों और अधिकारियों की टीमें 24 घंटे मुस्तैदी से यात्रियों की सुरक्षा में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा चलने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
कटड़ा से सांझीछत तक चलने वाली श्री माता वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा तेज हवा चलने के कारण सोमवार को प्रभावित रही। त्रिकुटा पहाड़ियों में तेज हवा के चलते हेलिकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह कुछ उड़ानें भरने के उपरांत हेलिकॉप्टर सेवा को रोक दिया गया। दूसरी ओर अर्द्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा तथा भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed