फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, katra-banihal rail khand

Jammu News: कटड़ा-बनिहाल रेल खंड में संगलदान होगा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
jammu, katra-banihal rail khand
दोनों तरफ से सुरंग के बीच बनाए गए रेलवे स्टेशन पर होंगे तीन प्लेटफार्म और चार लाइन आधुनिक सुविधाओं से लैस, पर्यटन की दृष्टि से भी होगा काफी महत्वपूर्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला (यूएसबीआरएल) परियोजना में कटड़ा-बनिहाल के 111 किमी रेल खंड में संगलदान रेलवे स्टेशन सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा। तीन प्लेटफार्म के बीच चार लाइन वाला रेलवे स्टेशन दोनों तरफ से सुरंग के बीच में है। आधुनिक सुविधाओं से लैस है और पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

संगलदान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। स्टेशन के तीन प्लेटफार्म को फुटओवर ब्रिज से जोड़ा गया है। तीनों प्लेटफार्म पर छत्त लगाई गई है। स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग में लिफ्ट लगाई गई है। वहीं, ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के एलईडी भी लगाई है। संगलदान रेलवे स्टेशन का निर्माण पहड़ी के बीच में किया गया है। यहां तीन बड़े नाले पड़ते है, हालांकि स्टेशन के निर्माण के लिए इन नालों के मुख को मोड़ा गया है। इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 45 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को संगलदान तक दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन
15 फरवरी को खड़ी-सुंबड़-संगलदान तक सीआरएस निरीक्षण होगा। मुख्य निरीक्षण से पहले सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने खड़ी से संगलदान तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल का सफल ट्रायल हुआ। 40 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर इंजन सफल रूप से दौड़ा। संगलदान रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यूएसबीआरएल के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को ट्रॉयल करवाया गया। इसमें न सिर्फ इंजन बल्कि बोगी के साथ पूरी ट्रेन चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed