{"_id":"63cabc637751ef1f0b524fdb","slug":"jammu-kathua-jairam-ramesh-said-charge-sheet-against-modi-government-to-be-delivered-door-to-door-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जयराम बोले- डोर टू डोर पहुंचाई जाएगी मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट, आजाद पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जयराम बोले- डोर टू डोर पहुंचाई जाएगी मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट, आजाद पर भी साधा निशाना
Fri, 20 Jan 2023 09:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:38 PM IST
सार
जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने 23 राष्ट्रीय पंजीकृत दलों को न्योता दिया है, सिवाए एक राजनीतिक दल के जो पंजीकृत नहीं है और जिसका सफाया हो गया है।
विज्ञापन
Jairam Ramesh in Kathua
- फोटो : संवाद
विस्तार
'भारत जोड़ो यात्रा आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक तानाशाही के कारण निकाली गई है। यही यात्रा के तीन मुख्य मुद्दे हैं। मोदी सरकार और आरएसएस के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है जो आने वाले दो महीनें में डोर टू डोर पहुंचाई जाएगी। यह चार्जशीट दस लाख पोलिंग बूथ तक पहुंचाई जाएगी। जिसके लिए 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है।' -यह बातें सांसद जयराम रमेश ने चड़वाल में आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने 23 राष्ट्रीय पंजीकृत दलों को न्योता दिया है, सिवाए एक राजनीतिक दल के जो पंजीकृत नहीं है और जिसका सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि जो नेता दो महीने के अवकाश पर गए थे वो सब पार्टी में वापस आ रहे हैं। उन्होंने आजाद की पार्टी को भाजपा की ए, बी, सी, डी पार्टी बताया। कहा कि सौ फीसदी तो भाजपा का साथ दे रहे हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर में मोदी और शाह की रणनीति फेल हुई है।
विज्ञापन
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का यह मानना है कि जो बिल पांच अगस्त 2019 को लाया और पारित किया गया लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हुआ। भाजपा के पास लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत थी। बिना प्रावधान के विश्लेषण के बिल पारित किया गया। सबसे बड़ी बात है कि राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम उसके खिलाफ हैं। जम्मू-कश्मीर में फिर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरुआत हो, पूरे राज्य का दर्जा दिया जाए यही कोशिश है। कहा कि हमारे संविधान में 371 अनुच्छेद को देखा जाए और पढ़ें तो मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, हिमचाल, सिक्किम, असम, हैदराबाद कर्नाटक के कुछ इलाके के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।