फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Youth of Nowshera sets himself on fire in land dispute, dies in Jammu

जम्मू कश्मीर: भूमि विवाद में नौशेरा के युवक ने खुद को लगाई आग, उपचार के दौरान जीएमसी जम्मू में मौत

Mon, 07 Nov 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोशेरा (राजोरी)
अमर उजाला नेटवर्क, नोशेरा (राजोरी) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 02:16 AM IST
सार

इलाज के दौरान वायरल वीडियो में युवक कह रहा था, जमीन न मिलने पर उसने मजबूर होकर ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Youth of Nowshera sets himself on fire in land dispute, dies in Jammu
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की मौत के बाद ताया से अपने हिस्से की जमीन वापस लेने के लिए चल रहे विवाद में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। शनिवार शाम को बुरी तरह से झुलसे युवक को जीएमसी जम्मू लाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इलाज के दौरान वायरल वीडियो में युवक कह रहा था, जमीन न मिलने पर उसने मजबूर होकर ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सुनील कुमार (32) पुत्र अशोक कुमार निवासी चौकी तहसील नौशेरा का रहने वाला था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है सुनील के पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद वह अपने ताया से अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था। सुनील के ताया पंच हैं। इसी विवाद के बीच घटना से एक दिन पूर्व ही ताया ने विवादित जमीन पर ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ताया के इस कदम से बेहद आहत था। शनिवार देर शाम जब ताया के साथ विवाद बढ़ा तो उसने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटनास्थल पर मौजूद उसके परिजनों समेत आसपास के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन सुनील बुरी तरह से झुलस चुका था।

उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक वीडियो में सुनील ने कहा, ये लोग मुझे मेरी जमीन नहीं दे रहे। मजबूर होकर मैंने खुद को आग लगाई है।


वहीं, सुनील की मां ने कहा, मेरे बेटे को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया। नौशेरा पुलिस थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सुनील पेशे से चालक है और उसका एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed