{"_id":"63e611a032685373260a07f3","slug":"jammu-kashmir-work-on-three-thousand-amrit-sarovars-will-be-completed-before-august-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अगस्त से पहले पूरा होगा तीन हजार अमृत सरोवरों का काम, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अगस्त से पहले पूरा होगा तीन हजार अमृत सरोवरों का काम, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा
Fri, 10 Feb 2023 03:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 03:13 PM IST
सार
आरडीडी की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने बताया कि अगस्त 2023 से पहले तीन हजार अमृत सरोवर का काम पूरा हो जाएगा। प्रदेश में अब तक 2417 अमृत सरोवर का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के ग्रामीणों के कल्याण और उत्थान के लिए ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) द्वारा लागू की गई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने की। बैठक में आरडीडी की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने विभिन्न योजनों के बारे में बताया।
विज्ञापन
कहा कि अगस्त 2023 से पहले तीन हजार अमृत सरोवर का काम पूरा हो जाएगा। प्रदेश में अब तक 2417 अमृत सरोवर का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लगभग 705.07 करोड़ रुपये का व्यय दर्ज करते हुए 69608 कार्यों को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 83246 कार्य पूरे किए गए। 21892 कार्य ग्रामीण संपर्क पर हैं, 20317 व्यक्तिगत भूमि पर कार्य (श्रेणी चार), बाढ़ नियंत्रण और संरक्षण पर 11848 कार्य, भूमि विकास पर 11534 कार्य और सूक्ष्म सिंचाई पर 9366 कार्य हैं।
विज्ञापन
यह प्रदेश में किसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण किए गए कार्यों की सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान कहा गया कि पीएमएवाई के तहत प्रदेश में 114661 घरों का निर्माण किया गया है। साथ ही जिला स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है।
प्रदेश के सभी जिलों में कचरे का डोर टू डोर कलेक्शन शुरू किया गया है। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। मनरेगा में बिल के संबंध में सभी लंबित देनदारियों को दूर करने और उपलब्ध राशि का उपयोग करने को कहा।