फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Woman kept in custody with two-year-old child overnight in Reasi

जम्मू-कश्मीर: रियासी में दो साल के बच्चे के साथ महिला को रात भर हिरासत में रखा, पिटाई करने का भी आरोप

Fri, 03 Feb 2023 02:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 02:41 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि वह डूगा डंसाल इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उसे 28 जनवरी को बिना किसी मामले में हिरासत में लिया। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में तीन से चार घंटे उत्पीड़न किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Woman kept in custody with two-year-old child overnight in Reasi
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

रियासी के डंसाल में पुलिस की ओर से दो साल के शिशु और सात माह की नवजात के साथ मां को रात भर हिरासत में रखने का मामला सामने आया है। महिला को पुलिस ने किस मामले में हिरासत में लिया है, उसको भी इस बात का पता नहीं है। महिला का आरोप है कि उसे पुलिस कर्मियों ने मारा-पीटा है। बच्चे की भी पिटाई करने का आरोप है।

विज्ञापन


पीड़ित रानी देवी (26) का कहना है कि वह रियासी के डूगा डंसाल इलाके की रहने वाली है और उसका पति दिहाड़ी लगाता है। पुलिस ने उसे 28 जनवरी को बिना किसी मामले में हिरासत में लिया। डंसाल पुलिस चौकी में तीन से चार घंटे तक बिठाए रखा। हिरासत में लेते वक्त कोई महिला पुलिस कर्मी भी नहीं थी।
विज्ञापन


देर शाम उसे अरनास थाने में बंद कर दिया गया, यहां भी महिला पुलिस कर्मी ने उसकी पिटाई की। रात भर न तो उसे और बच्चों को खाना दिया गया। कंपकंपाती ठंड में कंबल आदि भी नहीं दिया गया। ठंड के कारण नवजात बीमार हो गई है। आरोप है कि पर्चा उर्दू भाषा में था और वह उर्दू नहीं जानती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसके दस्तखत करवा लिए गए। डंसाल पुलिस चौकी के अधिकारी पर महिला को धमकाने का आरोप है कि तू मायके चली जाए तो तुझे छोड़ देंगे। धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो हिस्ट्री शीटर का केस लगा देंगे।

वहीं, एडवोकेट अना दुरानी का कहना है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चे को हिरासत में नहीं लिया जा सकता। यह गैर कानूनी है। इस मामले की कड़ी जांच होनी चाहिए। अगर महिला के लगाए आरोप सिद्ध होते हैं तो पुलिस वालों पर 354 का केस दर्ज होता है।

एसएसपी को मामले का पता नहीं, कहा-जांच करेंगे

एसएसपी रियासी अमित गुप्ता से जब मामले के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। किसी भी पुलिस कर्मी पर लगाए आरोप सिद्ध होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला को छोड़ दिया गया है।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि एक कंपनी को महिला के पति ने 2017 में अपनी जमीन एक रेलवे प्रोजेक्ट के लिए लीज पर दी थी। एग्रीमेंट के अनुसार एक कनाल जमीन पर उनको सालाना चार हजार रुपये मिलने थे। यह रकम 2021 तक मिलती रही, लेकिन इसके बाद राशि मिलना बंद हो गई। जब इसका विरोध परिवार ने किया तो उन पर कई बार हमले हुए। इस मामले में पुलिस उच्च अधिकारियों से भी मिलने नहीं दिया गया।

चौकी अफसर ने आरोपों को नकारा 

डंसाल पुलिस चौकी के एसआई वरिंद्र सिंह ने आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि हमें कंपनी से परिवार के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जिस समय महिला को हिरासत में लिया गया उस वक्त एक लेडी पुलिस कर्मी भी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed