जम्मू-कश्मीर: जोजिला रोड पर पत्थर से वाहन टकराने से महिला की मौत, कारगिल से श्रीनगर आ रहा थी टैक्सी
हाईवे पर हुई घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी सोनमर्ग में स्थानांतरित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांदरबल जिले के सोनमर्ग-गुमरी मार्ग पर पानी मठ जोजिला के पास रविवार को एक वाहन के चट्टान से टकरा जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। चट्टान एक पहाड़ से लुढ़क कर पानी मठ ज़ोजिला के पास कारगिल से श्रीनगर की ओर आ रहे वाहन से टकरा गई।
घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पीएचसी सोनमर्ग में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायल महिला की पहचान कारगिल के सैयद असदुल्लाह की बेटी बतूल (25) के रूप में हुई है, जिसने सोनमर्ग पीएचसी में दम तोड़ दिया। वहीं, घायल की पहचान इरफान अली (17) के रूप में हुई है।
आज से दोनों ओर से बहाल होगा मनाली-लेह मार्ग
देश-विदेश के पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। दुनिया की सबसे ऊंची सड़क मनाली-दारचा-सरचू (14500 फीट) लेह मार्ग पर सोमवार से वाहन दनादन दौड़ना शुरू हो जाएंगे। अब तक ऑड ईवन तारीख के फार्मूले के तहत दिन में एक तरफ से वाहनों की आवाजाही होती रही।
अब सोमवार से मार्ग वाहनों की दोनों तरफ आवाजाही के लिए खुल जाएगा। मनाली की ओर से वाहनों को दारचा से सुबह 6:00 से 9:00 बजे और हिमाचल सीमा सरचू से 12:00 से 3:00 बजे के बीच छोड़ा जाएगा।
उस ओर अधिक बर्फ होने से एकदम वाहनों को छोड़ा जाना संभव भी नहीं था। 10 दिन पहले पहले उस ओर 76 लोगों को रेस्क्यू भी किया गया था। दो दिन पहले भी बर्फबारी के कारण सैकड़ों वाहन फंस गए थे और 250 लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा। संवाद