फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Wife shot dead in Poonch, husband in custody, government gun found as VDC member

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पत्नी की गोली लगने से मौत, पति हिरासत में, वीडीसी सदस्य के तौर पर मिली है सरकारी बंदूक

Fri, 27 Jan 2023 12:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 12:21 AM IST
सार

सुरनकोट पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पति निसार अहमद विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) का सदस्य है। जिस कारण उसे सरकारी बंदूक मिली है। 

 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Wife shot dead in Poonch, husband in custody, government gun found as VDC member
poonch police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के दूरदराज इलाके के गांव मड़ा में रूबीना कौसर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में उसके पति को  हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी मिली है कि पति निसार अहमद विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) का सदस्य है। जिस कारण उसे सरकारी बंदूक मिली है। 

सुरनकोट पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने जान बुझकर पत्नी को गोली मारी या उसे दुर्घटनावश गोली लगी।

विज्ञापन

वीडीसी सदस्यों का इसलिए मिलते है हथियार   

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सामना करने के लिए विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) का गठन किया गया है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने राजोरी जिले के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले के बाद विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) जिन्हें पहले विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के तौर पर जाना जाता था उन्हें हथियार देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब इनके सदस्यों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भी विशेषज्ञ हथियारों का प्रशिक्षण देंगे। इन लोगों को आतंकवादी हमलों को नाकाम करने और आपात स्थिति में लोगों की मदद करने के बारे में निपुण बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed