{"_id":"63e92336e5e46f76130d90bc","slug":"jammu-kashmir-weather-will-be-clear-state-this-week-maximum-temperature-srinagar-reached-9-1-degrees-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री पहुंचा
Mon, 13 Feb 2023 01:53 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:53 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा। धूप खिलने से जम्मू में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बर्फीले तूफान के चलते टूटा मकान
- फोटो : संवाद
विस्तार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को भी प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से जम्मू में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री, कटड़ा में अधिकतम 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
सिंड़ोती गांव में बर्फीले तूफान से दो मकान क्षतिग्रस्त
किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर के दूरदराज तहसील मचैल के संड़ोती गांव में भारी बर्फबारी और तेज आंधी से दो मकानों को नुकसान हुआ है। एक लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही मचैल तहसील में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रविवार को बर्फीली आंधी से काफी नुकसान हुआ है। हमूरी निवासी सुरेश कुमार के पिता कृष्ण लाल ने पुलिस में नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।