फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Western Disturbance active rain likely in some parts weather remain bad till May 25

J&K Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार, 25 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Tue, 23 May 2023 10:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 23 May 2023 10:45 AM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मग सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 मई  दोपहर से 26 मई तक जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Western Disturbance active rain likely in some parts weather remain bad till May 25
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। धूप और बादल की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। हालांकि पारे में उछाल काफी है। गर्मी का अहसास जारी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में मग सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 मई  दोपहर से 26 मई तक जम्मू-कश्मीर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के कार्यालय के अनुसार, आज दोपहर से अधिकांश स्थानों पर बारिश और आंधी चलने की संभावना है। 24 मई को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन


25 और 26 मई को आगे देखते हुए, छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 27 से 29 मई तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने से संभावित फसल को क्षति पहुंचने के बारे में भी आगाह किया है। ऐसे में विशेष रूप से जम्मू-श्रीनगर मार्ग, जोजिला, मुगल रोड और सिंथन टॉप जैसे मार्गों पर आवाजाही में अड़चनें आने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed