फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Update jammu temprature goes 36 degrees Kashmir also remains hot

मौसम अपडेट: जम्मू में पारा 36 डिग्री पार, कश्मीर भी तप रहा, अभी जारी रहेंगी गर्म हवाएं

Wed, 06 Apr 2022 03:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 03:45 PM IST
सार

जम्मू के साथ इन दिनों कश्मीर भी तप रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री तक ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Update jammu temprature goes 36 degrees Kashmir also remains hot
सूरज की तपिश से बचाव करतीं स्कूली छात्राएं। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

अप्रैल के शुरू में ही गरमी काफी बढ़ गई है। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। जम्मू में मंगलवार को दिन का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में पसीने छूट रहे हैं। गरमी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में तपिश से कोई राहत नहीं मिलेगी। गर्म हवाएं जारी रहने से तापमान में और उछाल आएगा।

विज्ञापन


जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गरमी ने रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही थी। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री चढ़कर 36.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री चढ़कर 28.4, कटड़ा में 32.6, बटोत में सामान्य से 8.2 डिग्री चढ़कर 27.5 और भद्रवाह में सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिम का पारा सामान्य से 9.1 डिग्री चढ़कर 26.8, पहलगाम में 23.9 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.1 और कारगिल में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed