फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Severe cold in Gulmarg, Patnitop-Nathatop buzzing with tourists

जम्मू-कश्मीर मौसम: गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, पटनीटॉप-नत्थाटॉप पर्यटकों से गुलजार, 29 तक हिमपात के आसार

Fri, 27 Jan 2023 05:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/ पीटीआई, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क/ पीटीआई, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 05:01 AM IST
सार

जम्मू संभाग के नत्थाटॉप और पटनीटॉप में बर्फबारी होने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Severe cold in Gulmarg, Patnitop-Nathatop buzzing with tourists
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है। घाटी में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे रहा। कश्मीर के कई स्थानों विशेषकर दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू संभाग के नत्थाटॉप और पटनीटॉप में बर्फबारी होने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 29 तारीख तक कई इलाकों में बर्फबारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी और बादल छाए रहने से घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। श्रीनगर में पारा माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।


हालांकि, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री नीचे गिरकर शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के रिसॉर्ट शहर में 36 घंटे से अधिक समय तक पारा शून्य से नीचे के तापमान से ऊपर नहीं गया है।

बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में चिल्ला कलां की चपेट में है। इस दौरान चालीस दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना होती है। 

जम्मू संभाग के नत्थाटॉप और पटनीटॉप में बर्फबारी होने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed