{"_id":"66d2f698224ac40d590e01c9","slug":"jammu-kashmir-weather-rain-in-jammu-and-kashmir-snowfall-in-margan-top-and-sonamarg-drop-in-temperature-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में बारिश, मार्गन टाप और सोनमर्ग में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू कश्मीर में बारिश, मार्गन टाप और सोनमर्ग में हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट
Sat, 31 Aug 2024 04:28 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:28 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र में तापमान में काफी गिरावट ला दी है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने से गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष रूप से मार्गन टाप और सोनमर्ग में, बर्फबारी ने सफेद चादर बिछा दी है। जिससे इन क्षेत्रों का सुंदर दृश्य और भी अधिक आकर्षक हो गया है।
जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई हिस्सों में आसमान से बरसे पानी के कारण तापमान में गिरावट आई है। कटड़ा में सुबह कुछ उड़ानों के बाद धुंध और खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।
श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम के बदलाव के कारण अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 12 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में 11.1 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 14.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 17.7 डिग्री सेल्सियस, और गुलमर्ग में 50.0 मिलीमीटर बारिश के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में 29.8 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जिले जैसे कठुआ, उधमपुर, रियासी, और राजोरी में भी बारिश हुई, जबकि जम्मू में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां 18.8 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 23.6 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा में 14.6 मिमी. बारिश के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।