फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: rain and snowfall may occur in some parts of jammu kashmir

Jammu Kashmir Weather: आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 19 Jan 2023 12:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 12:19 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रहेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: rain and snowfall may occur in some parts of jammu kashmir
Srinagar Snowfall - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में पिछले कई दिन से दिन में धूप और रात को ठिठुरन बढ़ने का सिलसिला जारी है। घाटी में शीतलहर के बीच रात का तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक नीचे चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग में भी रात्रि पारे में गिरावट आई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, लेह और कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी को भी मौसम बिगड़ा रहेगा।

विज्ञापन


घाटी में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन का तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। इससे सर्दी का अहसास हुआ। धूप न खिलने से शाम को ठंडी हवाओं ने परेशान किया। यहां दिन का तापमान 17.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 14.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


स्थान न्यूनतम तापमान

  • कारगिल माइनस 23.1
  • लेह माइनस 15.8
  • पहलगाम माइनस 11.7
  • गुलमर्ग माइनस 11.3
  • काजीगुंड माइनस 7.4
  • कुपवाड़ा माइनस 6.2
  • कोकरनाग माइनस 6.3
  • श्रीनगर माइनस 4.3
  • बनिहाल माइनस 0.3
  • बटोत माइनस 0.5
  • भद्रवाह माइनस 1.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed