फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Partly cloudy weather with light rain likely in jammu kashmir today

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में आज हल्की बारिश की संभावना, बादल छाए

Thu, 07 Jul 2022 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 01:16 PM IST
सार

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।'

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Partly cloudy weather with light rain likely in jammu kashmir today
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। जम्मू शहर में बादल छाए हुए हैं और धूप के साथ उनकी लुका-छिपी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।'
विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 15.3 और गुलमर्ग में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लद्दाख क्षेत्र में लेह में 13.1 डिग्री और कारगिल में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया। किश्तवाड़ जिले में दो अलग-अलग जगह बादल फटने से नालों में बाढ़ आ गई। किश्तवाड़ में दच्छन के किबर नाले पर बना पुल बह गया। नाले किनारे कई घराट (पानी से चलनी वाली आटा चक्की) और एक श्मशान घाट बाढ़ में बह गया।

बादल फटा, जिससे भोट नाले में उफान आ गया

जिले के पाडर में भी बादल फटा, जिससे भोट नाले में उफान आ गया। गनीमत रही कि यहां नुकसान नहीं हुआ है। उधर, पानी का तेज बहाव देख रियासी जिला प्रशासन ने चिनाब दरिया में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। जिला उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed