{"_id":"62bd4ea28c97ca01c047592f","slug":"jammu-kashmir-weather-news-rain-likely-in-some-parts-of-jammu-kashmir-from-today-monsoon-may-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Monsoon: जम्मू के मैदानी इलाकों में मानसून की दस्तक, शहर में बादल छाए, कभी भी हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Monsoon: जम्मू के मैदानी इलाकों में मानसून की दस्तक, शहर में बादल छाए, कभी भी हो सकती है बारिश
Thu, 30 Jun 2022 02:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:05 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में पांच जुलाई तक बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Jammu Weather
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के मैदानी इलाकों ने मानसून ने दस्तक दे दी है। जम्मू शहर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रात में हुई बारिश ने शहर में तापमान में हल्की गिरावट लाई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में पांच जुलाई तक बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम खराब होने की सूरत में भूस्खलन भी हो सकता है। इससे पहले बुधवार भी प्रदेश में लोगों को तपिश और उमस से राहत नहीं मिल पाई। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है। कई जिलों में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। पसीने से तरबतर होने के कारण दिन के समय बाजारों से रौनक कम हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान 38.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.8, बटोत में 28.9, कटड़ा में 35.0 और भद्रवाह में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का पारा 34.0, पहलगाम में 28.9 और गुलमर्ग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 30.6 और कारगिल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, आज से वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। सुबह 2,750 तीर्थयात्रियों का जत्था पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अनंतनाग जिला उपायुक्त पीयूष सिंगला ने तीर्थयात्रियों को नुनवान आधार शिविर से झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला उपायुक्त ने कहा कि 43 दिवसीय तीर्थयात्रा के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
उधर, दोमेल-बालटाल से भी तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के रवाना हुआ। आयुक्त सचिव राजस्व विजय कुमार बिधूड़ी ने आज सुबह करीब पांच बजे तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दोमेल-बालटाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोमेल-बालटाल से सुबह बजे तक कुल 6,215 भोले बाबा के भक्त यात्रा के लिए रवाना हुए।