फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather news Light rain expected in some parts on oct 10 to 12

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में रात में ठंडक का एहसास बढ़ा, कल से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Sun, 09 Oct 2022 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 09 Oct 2022 10:31 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 से 12 अक्तूबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news Light rain expected in some parts on oct 10 to 12
डल झील का नजारा (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक चल रहा है। जम्मू शहर में रविवार को दिन शुरुआत हल्के बादलों के बीच हुई है और ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 से 12 अक्तूबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर बाद मौसम खुला। यहां दिन का तापमान 32.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 25.2, कटड़ा में 28.6 और भद्रवाह में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.6, पहलगाम में 5.3 और गुलमर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed