फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather news: Light rain expected at some places

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार, जम्मू शहर में धूप खिली

Wed, 10 Aug 2022 12:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather news: Light rain expected at some places
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश में मुख्य रूप से मौसम शुष्क  रहने का अनुमान है। जम्मू शहर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को जिला उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदलने पर घंटों तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार सुबह सूर्य देव की तपिश से गर्मी में बढ़ोतरी हो गई थी। लोग गर्मी के कारण सड़कों पर उतरने के लिए भी सोच रहे थे। लेकिन, दोपहर बाद तेज बारिश शुरू होने से लोगों को राहत मिली और उनके जनजीवन पर भी असर पड़ा। वहीं, तेज बारिश होने से नदी नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई। मौसम सुहावना हो गया था। पटनीटॉप और नत्थाटॉप में धुंध रही। यहां लोगों को गर्म कपड़े भी पहनने पड़े। हालांकि आज चिनैनी क्षेत्र में भी धूप खिली हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को रियासी में हुई तेज बारिश
 
रियासी जिले में मंगलवार दोपहर को हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं, उमस भरे मौसम में बारिश के बाद थोड़ी ठंडक आई। कई दिनों से गर्मी तथा उमस से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को लगभग तीन घंटे तक हुई बारिश ने तापमान में काफी गिरावट ला दी। साथ ही नदी-नालों में भी पानी उफान पर देखा गया। अचानक आई बारिश के बाद दुकानदारों को भी दुकानों के बाहर लगे सामान को आनन फानन समेटना पड़ा। राखी बेचने वाले दुकानदारों ने तिरपाल डालकर राखी के डिब्बों को बारिश से बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत

जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दोपहर बाद बादल छाने के बाद हल्की बारिश हुई। देर शाम को भी बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बन गया। किसानों के अनुसार आमतौर पर खेतों से चारा लाने और अन्य कृषि कार्य निपटाने के लिए सुबह 11 बजे तक काम करते थे, लेकिन तीन दिन से लगातार तेज धूप निकलने से नौ बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed