फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather news hindi Heatwave in Jammu Hot and Dry Weather In Kashmir

Jammu Kashmir Weather : जम्मू के मैदान इलाकों में लू, कश्मीर घाटी में मौसम शुष्क और गर्म

Tue, 11 Jun 2024 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

प्रदेश में 17 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news hindi Heatwave in Jammu Hot and Dry Weather In Kashmir
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तेज गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया। जम्मू के मैदानी इलाकों में लू चलने और प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्म और शुष्क मौसम के पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 17 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जम्मू के मैदानी इलाकों में ‘लू’ चलने के आसार हैं, जबकि बाकी जम्मू-कश्मीर में गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18-21 जून तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्वानुमान के बारे में उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पिछली रात के 12.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 11.4 डिग्री सेल्सियस था, जो कश्मीर के प्रवेशद्वार के लिए सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के समान ही था, जो दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में भी न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 9.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 8.8 डिग्री सेल्सियस था, जो उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था।


जम्मू में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 23.4 डिग्री सेल्सियस था, जो जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 17.3 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed