फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir weather news heavy rain in jammu kashmir many roads blocked

Jammu Kashmir Weather: 26 साल में सबसे ज्यादा बारिश, जम्मू शहर में 24 घंटों में 189.6 मिलीमीटर हुई वर्षा

Thu, 11 Aug 2022 01:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 01:41 PM IST
सार

जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news heavy rain in jammu kashmir many roads blocked
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के चलते जम्मू संभाग में गुरुवार तड़के से जोरदार बारिश हो रही है। जम्मू शहर की बात करें तो यहां 189.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि पिछले 26 साल में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में भारी बारिश और कश्मीर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में जम्मू शहर में रिकॉर्ड 189.6 मिमी बारिश हुई है। 'कश्मीर वेदर' के फैजान आरिफ केंग के अनुसार, 1996 के बाद से जम्मू शहर में अगस्त में यह सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश है। शहर में 23 अगस्त 1996 को 218.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पांच अगस्त 1926 को जम्मू शहर में अब तक की सबसे अधिक वर्षा 228.6 मिमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है। उधमपुर, सांबा और रियासी में तीन अंकों की बारिश दर्ज की गई है। रियासी में 24 घंटे में 152.5 मिमी, उधमपुर में 121.6 मिमी और सांबा में 105.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कटरा शहर की बात करें तो यहां 24 घंटों में कुल 77.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। कठुआ के बर्मल में 77.5 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तवी-चिनाब का जलस्तर बढ़ा

जम्मू शहर में बिक्रम चौक के पास तवी नदी के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। यहां  तवी नदी 9.5 फीट पर बह रही है, जो कि 'अलर्ट लेवल' से 4.5 फीट नीचे है। अखनूर में चिनाब नदी का स्तर सुबह 11:00 बजे 26.4 फीट था। इसका अलर्ट स्तर 32.0 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed