फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Minimum temperature below zero in most districts of Kashmir

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे, 23 नवंबर को बर्फबारी के आसार

Wed, 20 Nov 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 10:41 PM IST
सार

श्रीनगर में दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.7 और गुलमर्ग में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Minimum temperature below zero in most districts of Kashmir
सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू में भी न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री तक पहुंच गया है। लेह में माइनस 7.6 न्यूनतम पारे से कंपकंपी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 और 24 नवंबर को भी मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.7 और गुलमर्ग में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह और शाम कोहरा छा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इसका प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। पिछले लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण जम्मू के कई स्थानों पर एक्यूआई 200 से ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 24.74, बनिहाल में 19.6, बटोत में 20.3, कटड़ा में 23.3 और भद्रवाह में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
लेह ---- माइनस 7.6
पहलगाम ---- माइनस 3.7
काजीगुंड ---- माइनस 1.6
श्रीनगर ---- माइनस 0.7
गुलमर्ग ---- माइनस 0.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed