{"_id":"638cd1049c830a711c38f379","slug":"jammu-kashmir-weather-mercury-in-six-districts-including-gulmarg-pahalgam-in-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: गुलमर्ग, पहलगाम समेत छह जिलों का पारा माइनस में, लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: गुलमर्ग, पहलगाम समेत छह जिलों का पारा माइनस में, लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी
Sun, 04 Dec 2022 10:31 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:31 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड से बचने के लिए कांगड़ी बेचते युवक
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। आलम तो यह है कि गुलमर्ग और पहलगाम समेत छह जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी है।
विज्ञापन
श्रीनगर जिले में अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.5 और न्यूनतम माइनस 2.5, कोकरनाग में अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, जम्मू जिले का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन कड़ाके की सर्दी और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।