फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather mainly dry and hot in Jammu and Kashmir today

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में आज मौसम गर्म और शुष्क रहने के आसार, जानें कब आएगा मानसून

Tue, 28 Jun 2022 01:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 01:54 PM IST
सार

मानसून से पहले जम्मू समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।'

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather mainly dry and hot in Jammu and Kashmir today
गर्मी का कहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू समेत कई जिलों में प्रचंड गर्मी पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश में मंगलवार को मौसम गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया। जम्मू में सोमवार को सीजन के पहले दिन भारी उमस का अहसास हुआ। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। चिलचिलाती धूप में इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान रहे। जम्मू के साथ कश्मीर भी तप रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 30 जून और एक जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।' श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 13.2 डिग्री और गुलमर्ग में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, लेह 12.3 और कारगिल 16.2 दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में न्यूनतम तापमान  29.9 डिग्री, कटरा में 27, बटोट में 20.9, बनिहाल में 20 और भद्रवाह में 19.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन


कब आएग मानसून

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। ऐसे में जल्द ही मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। और गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिल सकती है। इसी दौरान श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। बारिश के बाद सड़क व अन्य सुविधाओं को बनाए रखना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed