{"_id":"65f95ce5b15ef58ec4002c56","slug":"jammu-kashmir-weather-jammu-become-hot-rain-and-snowall-occur-some-place-on-21-to-24-march-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू में छूटने लगा पसीना, पारा 28 डिग्री पार, 21 को बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू में छूटने लगा पसीना, पारा 28 डिग्री पार, 21 को बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
Tue, 19 Mar 2024 03:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:07 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
जम्मू में धूप खिली
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च माह ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गत कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण मंगलवार को धूप रही। सोमवार को जम्मू में दिन का पारा 28.3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक ऊपर चला गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है।
हालांकि, रात में अभी ठंडक कायम है और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 23.3, बटोत में सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 21.1, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 20.5, पहलगाम में 17.7 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5, पहलगाम में माइनस 1.3, गुलमर्ग में माइनस 0.5 और लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।