फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Weather : Heat wave torment the plains of Jammu division for five days

JK Weather: जम्मू के मैदानी इलाकों में पांच दिनों तक सताएगी लू, पहाड़ों में बादलों से आस, जानें मौसम का हाल

Wed, 19 Jun 2024 02:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक अभी लू सताएगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में 19 से 21 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन
jammu kashmir Weather : Heat wave torment the plains of Jammu division for five days
धूप से बच्चे का बचाव करते हुए मां - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। गर्मी के बीच लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जम्मू में बुधवार को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, श्रीनगर में 27.8, गुलमर्ग में 16.8, पहलगाम में 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक लू चलेगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में 19 से 21 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 22 से 23 जून को छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज के आसार हैं। 24 से 25 जून को आमतौर पर शुष्क तथा छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


दोपहर 12 से 3 के बीच धूप में निकलने से करें परहेज

गांधीनगर अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन योगराज के अनुसार, अमूमन 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने के दौरान दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में जाने से परहेज करें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। शरीर में डिहाइड्रेशन व लू से तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed