{"_id":"63b5bc186cd6535e44387e0c","slug":"jammu-kashmir-weather-fog-will-remain-in-the-plains-till-december-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather:आठ दिसंबर तक मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather:आठ दिसंबर तक मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित होंगी
Thu, 05 Jan 2023 12:06 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 12:06 AM IST
सार
जम्मू में बुधवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था। सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने से कम बिजिविलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह पर मार्ग पर हिमस्खलन के कारण रास्ते में पड़ी बर्फ को हटाती मशीनरी।
- फोटो : विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे से लोगों को जल्द निजात नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 8 दिसंबर तक मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। इस मौसम में कम रोशनी के कारण हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी।
विज्ञापन
8 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कोहरे के कारण दिन में भी ठंडक बढ़ी है। इस बीच कोहरे के कारण बुधवार को 12 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से जम्मू पहुंचीं। जम्मू में बुधवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन
सुबह और रात के समय कोहरा पड़ने से कम बिजिविलिटी के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 13.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, बटोत में 2.0, कटड़ा में 4.9 और भद्रवाह में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में शीत लहर जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात माइनस 7.2 डिग्री था।
राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री रहा, जो बीती रात माइनस 4.4 डिग्री था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान गत रात के माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 8.4 डिग्री (पिछली रात माइनस 9.2 डिग्री), कुपवाड़ा में माइनस 6.0 डिग्री (पिछली रात माइनस 4.1 डिग्री) रहा।