फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather: Dense fog in Srinagar for the third day sunshine in Jammu

J&K Weather: श्रीनगर में तीसरे दिन भी छाया घना कोहरा, जम्मू में धूप खिली, जानें कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम

Mon, 20 Nov 2023 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 01:16 PM IST
सार

श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 नवंबर तक आम तौर पर शुष्क मौसम और 18 से 25 नवंबर के दौरान कभी-कभी बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। वहीं, 27 से 30 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather: Dense fog in Srinagar for the third day sunshine in Jammu
डल झील में छाया कोहरा - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। सोमवार सुबह तीसरे दिन श्रीनगर में घना कोहरा छाया। यहां लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। वहीं, जम्मू शहर में सोमवार की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई। श्रीनगर मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 नवंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


श्रीनगर में कोहरा छाए रहने के कारण स्कूल बसों और वाहनों चालकों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के एक पर्यटक हितेश ने बताया कि सुबह के शुरुआती घंटों में कोहरा बहुत घना रहा। यहां सर्दी की शुरुआत के साथ ही ठंड भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, " सुबह जब कोई बाहर निकलता है तो 50 फीट से अधिक दृश्यता नहीं होती है। यातायात के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए फ्लडलाइट को सेवा में लगाया गया है। बारिश होने पर स्थिति बदल सकती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य पर्यटक ने बताया कि सुबह-सुबह शहर पर कोहरे की चादर छा जाती है। उन्होंने बताया, "ऐसी स्थिति में कोई चल नहीं सकता। ठंड भी है। दृश्यता भी कम हो जाती है।"

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसामान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 नवंबर तक आम तौर पर शुष्क मौसम और 18 से 25 नवंबर के दौरान कभी-कभी बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। वहीं, 27 से 30 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।


कोहरा एक मौसमी की स्थिति है जिसमें पानी की बहुत छोटी बूंदें जमीन या समुद्र के करीब एक घने बादल का निर्माण करती हैं, जिससे देखना मुश्किल हो जाता है। घने कोहरे के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed