फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather Daytime clear weather cold at night

Jammu Kashmir Weather: मौसम साफ रहने से दिन के पारे में उछाल, रात में ठंडक

Thu, 06 Oct 2022 09:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 09:55 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। मानसून के लौटने के साथ आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। मौसम में बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Daytime clear weather cold at night
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने के कारण कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मानसून के लौटने के साथ आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। मौसम में बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में ठंडक का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


इससे पहले शहर जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तीखी धूप में तपिश का अहसास हुआ। लेकिन तड़के और रात में ठंडक बढ़ रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 27.1, कटड़ा में 31.2 और भद्रवाह में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 28.2, पहलगाम में 25.0 और गुलमर्ग में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 18.1 और कारगिल में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed