{"_id":"65eeba2a41b690db780e8e43","slug":"jammu-kashmir-weather-cloudy-jammu-srinagar-highway-closed-for-traffic-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: प्रदेश में बादल छाए, बारिश-बर्फबारी के आसार, NH 44 बंद, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: प्रदेश में बादल छाए, बारिश-बर्फबारी के आसार, NH 44 बंद, जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम
Mon, 11 Mar 2024 01:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:35 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को काफी व्यापक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू, श्रीनगर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को बादल हुए हुए हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH 44) दूसरे दिन फिर बंद हो गया है। रविवार को कुछ समय के लिए मार्ग को बहाल किया गया था, लेकिन पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते मार्ग को फिर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सफर न करने की अपील की है। बनिहाल और रामबन के बीच कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग को फिर बहाल करने के लिए कार्य जारी है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को काफी व्यापक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 14 के बाद बीस मार्च तक मौसम सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन