{"_id":"65f1856a0a25d25ea308c69d","slug":"jammu-kashmir-weather-change-rain-lashes-in-many-plains-light-snowfall-on-hills-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: जम्मू कश्मीर में बदला मौसम, कई मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: जम्मू कश्मीर में बदला मौसम, कई मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी
Wed, 13 Mar 2024 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:22 PM IST
सार
जम्मू सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Snowfall in Kashmir (File)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में बुधवार को बादल छाए रहे। जम्मू कश्मीर में दो दिन की गर्मी के बाद मौसम एक बार फिर बदल गया है। जम्मू सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जम्मू में दो दिन की गर्मी के बाद बुधवार को हल्की ठंड देखने को मिली।
विज्ञापन
पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहीं, मुगल रोड सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। रियासी में दोपहर को हुई हल्की बारिश हुई। राजोरी में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के 13 और 14 मार्च को काफी व्यापक स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 14 के बाद बीस मार्च तक मौसम सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन