{"_id":"64fd9873fff3c09e3b03a605","slug":"jammu-kashmir-weather-chances-of-rain-in-jammu-till-september-13-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू में 13 सिंतबर तक बारिश के आसार, कश्मीर में मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू में 13 सिंतबर तक बारिश के आसार, कश्मीर में मौसम साफ
Sun, 10 Sep 2023 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 03:51 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 सितंबर तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन कश्मीर में लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस का अहसास हुआ। कश्मीर में भी लगातार मौसम के साथ रहने से तपिश बरकरार है। यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
हालांकि दोनों संभागों में रात्रि में मौसम ठंडा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 सितंबर तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन कश्मीर में लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। इससे पहले शनिवार को यहां दिन का पारा 33.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीती रात 19.8 मिलीमीटर पानी आसमान से बरसा।
विज्ञापन
कश्मीर में साफ मौसम के बीच राजधानी श्रीनगर का दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।