{"_id":"63e4b893acfb88c5c908704f","slug":"jammu-kashmir-weapons-recovered-from-old-terrorist-hideout-in-mendhar-poonch-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ के मेंढर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पांच बारूदी सुरंगें और ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ के मेंढर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पांच बारूदी सुरंगें और ग्रेनेड बरामद
Fri, 10 Feb 2023 01:00 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:00 AM IST
सार
पुंछ जिले के मेंढर में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान पुराना आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। मौके पर भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुंछ में बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को एक तलाशी अभियान में मेंढर के नक्का मंजयाड़ी इलाके में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इनमें चार एके 47 की मैगजीन, 52 गोलियां, दो हैंड ग्रेनेड, दो यूबीजीएल ग्रेनेड, पांच बारूदी सुरंगें और एक वायरलेस एंटीना व दूरबीन थी। सुरक्षा बलों ने बारूदी सुरंगों और अन्य विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मेंढर में सेना व पुलिस ने गुरसाई थाने के अंतर्गत कई क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद नक्का मंजयाड़ी क्षेत्र में एक पुराना आतंकी ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों ने इसे ध्वस्त करते गोलाबारूद बरामद किया। हालांकि यह सामान काफी पुराना था। गुरसाई थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन