{"_id":"6181940bdb02f55a554f7a49","slug":"jammu-kashmir-waether-city-reporter-news-jmu2471308195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बारिश और बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। कई मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं। लेकिन मौसम के अधिक खराब होने की भविष्यवाणी नहीं है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिर गया है। रात में ठंडक बढ़ी है। इस बीच कश्मीर, लेह और कारगिल के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चला गया है।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को धूप खिली, लेकिन शाम को दोबारा बादल छा गए। इस बीच दिन में ठंडी हवाएं चलती रहीं। जम्मू धीरे-धीरे सर्द हवाओं की गिरफ्त में आ रहा है। यहां मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 25.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में 15.6, कटड़ा में 23.3 और भद्रवाह में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह बीती रात के न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5, गुलमर्ग में माइनस 2.0 और पहलगाम में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 18.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-----------
जम्मू का तापमान
अधिकतम 25.0
न्यूनतम 15.3
सूर्योदय 06.51
सूर्यास्त 05.40
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा।