फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,waether

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir,waether
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 से 24 अक्तूबर तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। 23 अक्तूबर को मौसम अधिक खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंडलायुक्त जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को एडवाइजरी जारी कर संभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने के लिए कहा है। खराब मौसम में हवाई और सड़क सेवाएं प्रभावित होने की भी चेतावनी है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य हाईवे प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। इस बीच गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री और लेह माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे। मौसम एडवाइजरी के अनुसार 22 अक्तूबर की शाम से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मौसम खराब होने की आशंका है। इसमें जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। जम्मू संभाग में बिजली चमकने, बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह, लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड़ पर यातायात प्रभावित होगा। जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी। खराब मौसम से बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। किसानों को खराब मौसम से पूर्व कृषि और बागवानी की फसलों और पेड़ों की आवश्यक कटाई करने की हिदायत दी गई है। यात्रियों को मौसम पूर्वानुमान जानकारी लेकर ही संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.3, पहलगाम में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का तापमान 31.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 26.8, बटोत में 24.6, कटड़ा में 29.0 और भद्रवाह में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

--------------
भारी हिमपात से ये इलाके रहेंगे प्रभावित
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की एडवाइजरी में कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग (जोजीला पास), बारामुला, बांदीपोरा (गुरेज व तुलेल वैली), कुपवाड़ा (मचैल व करनाह सेक्टर), शोपियां, काजीकुंड-बनिहाल, पीरपंजाल रेंज जम्मू संभाग, द्रास (गुमरी व मीनामार्ग) और जंस्कार सब डिवीजन, लद्दाख यूटी में भारी बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed