{"_id":"52f7d134192cf0d2aaffa6c9c1834fa0","slug":"jammu-kashmir-vs-bengal-in-ranji-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी: जेएंडके की बंगाल की मजबूत शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी: जेएंडके की बंगाल की मजबूत शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 13 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडन गार्डन, कोलकाता में मंगलवार को रणजी ट्राफी ग्रुप ए में बंगाल ने पहले दिन मजबूत शुरुआत करते हुए 90 ओवर में सात विकेट पर 312 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि शुरुआती दौर में बंगाल लड़खड़ा गया था, लेकिन मध्यक्रम में उतरे ब्ल्यूपी साह ने शानदार नाबाद 129 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बंगाल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उसे सफलता भी मिली। इस मुकाबले में शुरू के चार विकेट लेकर जेएंडके के गेंदबाज कमाल दिखाने में कामयाब रहे, लेकिन मध्यक्रम में उतरे ब्ल्यूपी साह को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
साह ने एक छोर से पारी को संभालते हुए 18 चौकों और एक छक्के से 202 गेंदों का सामना करते हुए 63 की औसत से 129 रन ठोके। जेएंडके की ओर से कोई भी गेंदबाज साह को ज्यादा परेशान नहीं कर सका।
इससे पूर्व सलामी बल्लेबाज एआर इयासवरन को 21 रनों पर रामदयाल ने पवेलियन भेज दिया। इसी तरह अरिधाम दास 30 के निजी स्कोर पर परवेज रसूल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।
मध्यक्रम में उतरे एलआर शुक्ला ने भी शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए दस चौकों और एक छक्के से 123 गेंदों पर 72 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा एमके तिवारी 9, सेपी गोस्वामी और एसएस लिहाड़ी 17-17 रन बनाने में कामयाब रहे।
पिच पर एबी दिंडा साह के साथ नाबाद 11 रनों पर पिच पर टिके हुए हैं। जेएंडके की ओर से रामदयाल ने 19 ओवर में 88 रन देकर दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। परवेज रसूल 24 ओवर में 57 रन देकर दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
इसी तरह एम मुद्दसर, वसीम राजा और आमिर एजाज ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। बुधवार को मुकाबले में वापसी के लिए जेएंडके के गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उल्लेखनीय है कि जेएंडके अपने पांच मुकाबलों में ग्रुप ए में दस अंकों पर है।