फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Uncontrolled bus overturned on road in Udhampur

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के गुलाबवन इलाके में अनियंत्रित बस सड़क पर पलटी, गर्भवती समेत 18 लोग घायल

Fri, 10 Feb 2023 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 10:58 AM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Uncontrolled bus overturned on road in Udhampur
उधमपुर में बस सड़क किनारे पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

उधमपुर से मोंगरी खोरगली जा रही बस शुक्रवार सुबह गुलाबवन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की तरफ पलट गई। इससे बस में सवार एक गर्भवती समेत 17 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन


इसमें गंभीर रूप से घायल हुए सात लोगों को जिला अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया। रोजाना की तरह उधमपुर से खोरगली के लिए जाने वाली प्राइवेट बस उधमपुर बस अड्डे से निकल कर अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही बस कैंथगली मोंगरी रोड पर गुलाबवन क्षेत्र में पहुंची तो सड़क पर अधिक फिसलन के कारण चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सात की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।  मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि तहसील पचैरी-मोंगरी की खस्ताहाल सड़कें इस तरह के जानलेवा हादसों का कारण बन रही हैं। यह हादसा भी सड़क की खस्ताहालत के कारण ही पेश आया।

अगर बस गहरी खाई में लुढ़क जाती तो काफी नुकसान हो सकता था। गौरतलब है कि इससे पूर्व करीब तीन महीने पहले भी मानसर मोड़ पर मोंगरी जाने वाली बस हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि स्कूली बच्चों समेत लगभग 58 लोग घायल हुए थे।

लोगों का मानना है कि उधमपुर के पहाडी तहसील पंचैरी मोंगरी बदहाल सड़क के कारण पिछडेपन का शिकार होने के साथ गंभीर हादसों का भी केंद्र बनता जा रहा है। अभी कई गंभीर हादसे यहां सडकों की बदहाली के कारण हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सड़कों की हालत को सुधारा नहीं गया है।


बस हादसे की खबर लगते ही जिला अस्पताल में भी घायलों के परिजनों, रिश्तेदारों के साथ ही अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, तो कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पहले से ही तैयार डाक्टरों की टीम ने फौरन घालयों को उपचार शुरू किया। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed