{"_id":"5b5e16804f1c1b1e308b7af7","slug":"jammu-kashmir-udhampur-couple-committed-suicide-writing-six-page-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले जन्म का साथ पाने के लिए प्रेमिका का हाथ में बांधा हाथ, फिर नहर में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले जन्म का साथ पाने के लिए प्रेमिका का हाथ में बांधा हाथ, फिर नहर में लगा दी छलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
नहर में मिला प्रेमी युगल का हाथ बंधा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चिनैनी के सयुना गांव में रविवार को नहर से चौदह वर्षीय लड़की और एक युवक के शव बरामद हुए। दोनों के एक-एक हाथ बंधे थे। मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। शव बरामद होने से पहले शनिवार को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसके बाद नहर को खंगाला गया। पुलिस उस सुसाइड नोट को एफएसएल में भेजकर जांच कराएगी, ताकि पता चल सके कि यह मामला सुसाइड का है या फिर कुछ और।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को चिनैनी के टंडार के पास से गुजर रही नहर की टनल के निकट लड़की व युवक की चप्पलों के साथ एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। आसपास क्षेत्र में तलाश करने के साथ नहर बंद करने के लिए संबंधित विभाग से आग्रह किया गया। रविवार की सुबह नहर बंद होने पर सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच गांव सयुना में पानी कम होते ही दोनों के शव बरामद हुए। उनके एक-एक हाथ भी एक-दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकालने के बाद चिनैनी के सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी टंडार गांव की एक विवाहिता का शव नहर से बरामद हुआ था, जिसका मामला भी दर्ज है। सवाल यह है कि क्या सुसाइड नोट इन्होंने ही लिखकर छोड़ा था, क्या हाथ खुद बांधे और चप्पल भी किनारे छोड़ दिया। यह अभी जांच का विषय है।
सुसाइड नोट में मांगी माफी
टंडार के निकट नहर के पास से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने घरवालों से माफी मांगी है। युवक की तरफ से लिखा गया सुसाइड नोट पांच से छह पन्नों का है, जिसमें उसने अपने परिजनों से माफी मांगी है। उसने लिखा है कि उसके घरवालों का कोई कसूर नहीं है, इसलिए उन्हें तंग न किया जाए, जबकि लड़की ने भी सुसाइड नोट में माफी है। बताया जाता है कि पुलिस इस सुसाइड नोट को एफएसएल टीम को देगी। उधर सूत्रों ने यह भी बताया कि एक डायरी भी मिली है, उसमें भी कई बातें लिखी गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात से ही गायब थे दोनों
शुक्रवार रात को चिनैनी पुलिस स्टेशन में लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक युवक ने उनकी लड़की को अगवा कर लिया है, जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि युवक चिनैनी आया था और ट्वेरा में बैठकर गया था, लेकिन किस तरफ गया किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं चिनैनी पुलिस ने सड़क के साथ लगती दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये ट्वेरा को ढूंढना शुरू किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। शनिवार को दोपहर तक पुलिस तलाश करती रही। सुसाइड नोट ने भी उनकी तलाश जारी रखी। रविवार को दोनों के शव नहर से बरामद हुए।