फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir : Two storey houses of two drug smugglers attached in Baramulla and Kulgam

जम्मू कश्मीर: नशे के खिलाफ एक्शन, बारामुला और कुलगाम में दो तस्करों के दो मंजिला मकान कुर्क

Sun, 31 Mar 2024 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

बारामुला के उड़ी सेक्टर में पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर आजाद अहमद मीर के दो मंजिला मकान पर कार्रवाई की है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है।

विज्ञापन
jammu kashmir : Two storey houses of two drug smugglers attached in Baramulla and Kulgam
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा के खिलाफ जारी लड़ाई में कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तरी कश्मीर के बारामुला व दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में दो नशा तस्करों को दो मंजिला मकान कुर्क कर लिए। आरोप है कि यह संपत्तियां नशे के कारोबार से कमाए गए धन से जुटाई गई थीं।

विज्ञापन


बारामुला के उड़ी सेक्टर में पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर आजाद अहमद मीर के दो मंजिला मकान पर कार्रवाई की है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-ई सहपठित 68-एफ (1) के तहत की गई। नशा तस्कर के खिलाफ उड़ी थाने में मामला दर्ज था। पुलिस की जांच और पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित धन के रूप में की गई।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में की गई एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने देवसर निवासी नशा तस्कर सबजार अहमद राथर का दो मंजिला मकान कुर्क कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट भलवाल जेल में बंद है सबजार

कुलगाम का नशा तस्कर सबजार वर्तमान में जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद है। यह कार्रवाई आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में काजीगुंड व वर्ष 2023 में देवसर थानों में दर्ज एनडीपीएस मामले में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed