{"_id":"64bf61ce0b49b25f360ba2d3","slug":"jammu-kashmir-two-lashkar-terrorist-associate-arrested-in-baramulla-gathered-weapons-for-targeted-killing-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बारामूला में लश्कर के दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, लक्षित हत्या के लिए जुटाए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बारामूला में लश्कर के दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, लक्षित हत्या के लिए जुटाए थे हथियार
Tue, 25 Jul 2023 11:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:17 AM IST
सार
बारामूला में पुलिस ने जिले में दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
बारामूला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामूला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले में दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हुए हैं। उन्हें जिले के क्रेरी गांव के एक बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला पुलिस और सेना की 29 आरआर संयुक्त टीम ने एक विशेष इनपुट पर नाका लगाया था। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों ने सुरक्षाबलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों की पहचान दयाम मजीद खान और उबैर तारिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आतंकी मददगारों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने की बात कबूल की और कहा कि उन्होंने बारामूला जिले में लक्षित हत्या के लिए हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा किया था।
विज्ञापन
उनके पास से दो चीन निर्मित पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 14 जिंदा पिस्तौल राउंड, 1 आईडी कार्ड और एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी बरामद की गई है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।