फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two henchmen of gangster Sonu Khatri arrested in encounter in Jalandhar, firing on police.

Jammu Kashmir: जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, पुलिस पर फायरिंग

Mon, 03 Mar 2025 03:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 03 Mar 2025 03:24 PM IST
सार

जालंधर में पुलिस ने एसआई दीपक शर्मा की हत्या में वांछित गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया, और उनके पास से हथियार बरामद किए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two henchmen of gangster Sonu Khatri arrested in encounter in Jalandhar, firing on police.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या में वांछित दो बदमाश जालंधर में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। सुच्ची पिंड में रविवार सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश सुखविंदर उर्फ सुक्खा और हरप्रीत शामिल गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


यह कार्रवाई सुच्ची पिंड श्मशानघाट के पास हुई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि दोनों दो अप्रैल, 2024 को जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या में वांछित थे। आरोपी हत्या की तीन वारदात को अंजाम देने वाले थे। सोनू खत्री गिरोह अमेरिका से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज के नेतृत्व में टीम ने यह ऑपरेशन चलाया। टीम को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर सोनू खत्री के गुर्गे इस इलाके में सक्रिय हैं। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों का पीछा कर उनपर गोली चलाई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटनास्थल पर दोनों तरफ से करीब 10 गोलियां चलीं। घायल बदमाशों से पुलिस ने दो आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।


घायल बदमाशों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और उनकी देखरेख में घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उनसे कुछ और हथियारों की बरामदगी की संभावना है। आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed