फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JammuK ashmir Traffic resumes after 18 days at Bimbergali Surankot

जम्मू-कश्मीर: बिंबरगली सुरनकोट रोड पर 18 दिन बाद शुरू हुआ यातायात, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी

Sun, 31 Oct 2021 12:10 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 31 Oct 2021 12:10 PM IST
सार

पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश 21वें दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे भाटादूड़ियां जंगल में ऑपरेशन तेज कर दिया है।

विज्ञापन
JammuK ashmir Traffic resumes after 18 days at Bimbergali Surankot
जम्मू संभाग का पुंछ जिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बिंबरगली सुरनकोट रोड पर 18 दिन बाद यातायात बहाल किया गया है। भाटादूड़ियां मुठभेड़ की वजह से सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाश 21वें दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे भाटादूड़ियां जंगल में ऑपरेशन तेज कर दिया है। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान एक हफ्ते तक और जारी रह सकता है। आतंकियों की तलाश में हर एक रणनीति अपनाई जा रही है। आतंकियों के खात्मे के लिए 3 हजार से अधिक सैन्य जवान और पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप लगा हुआ है।

विज्ञापन


11 और 14 अक्तूबर को घात लगाकर आतंकी दो हमले कर चुके हैं जिसमें दो जेसीओ समेत 9 जवान शहीद हो चुके हैं। कई बार आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है। जबकि आतंकियों की तलाश में मौके पर ले जाए गए एक पाकिस्तानी आतंकी की मौत हो चुकी है। घने जंगल और दुरूह भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकियों से मुठभेड़ अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में छह और मिले डेंगू से संक्रमित, दो दिन में ही सामने आए 14 मामले


पुंछ पुलिस के पास उक्त जंगलों में आतंकियों के होने की सूचना दो महीने से थी। आतंकियों से सामना होने पर दो अलग-अलग हमलों में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए। मामले की जांच में पुलिस ने 3 ओजी वर्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है।

ऐसी भी आशंका है कि आतंकी जंगल से बाहर निकल चुके हैं। वह किसी दूसरे ठिकाने पर छिपे हो सकते हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद का कहना है कि आतंकियों की तलाश में हर तरह आपरेशन चलाया जा रहा है। तलाश चल रही है। अभी एक हफ्ता और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed