{"_id":"63677cc30a097e38651b195a","slug":"jammu-kashmir-tourism-news-record-tourists-expected-this-time-in-winter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सर्दियों में इस बार रिकॉर्ड पर्यटकों के आने की उम्मीद, वैष्णो देवी अब तक पहुंचे 79 लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सर्दियों में इस बार रिकॉर्ड पर्यटकों के आने की उम्मीद, वैष्णो देवी अब तक पहुंचे 79 लाख श्रद्धालु
Sun, 06 Nov 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:52 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर रिकार्ड 1.62 करोड़ देसी-विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। पर्यटकों को विंटर सीजन में आकर्षित करने के लिए कश्मीर में इसी माह केसर और हाउस बोट महोत्सव करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
मानसर में खूबसूरत झील का नजारा लेते हुए सैलानी।
- फोटो : प्रीत चौधरी
विस्तार
पहाड़ों और पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में विंटर पर्यटन का आगाज होगा। विंटर सीजन को कैश करने के लिए होटल, टूर एंड ट्रैवल सहित पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों द्वारा बर्फबारी के बारे में पूछा जा रहा है। मौसम का मिजाज भी बर्फबारी के लिए अनुकूल बना हुआ है। इस साल विंटर सीजन में रिकार्ड पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। जम्मू संभाग के पर्यटनों स्थलों पर भी रौनक देखने को मिल रही है। पर्यटन स्थल मानसर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर रिकार्ड 1.62 करोड़ देसी-विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। पर्यटकों को विंटर सीजन में आकर्षित करने के लिए कश्मीर में इसी माह केसर और हाउस बोट महोत्सव करवाने की तैयारी है। इसमें पर्यटकों को केसर के खेतों में ले जाने और हाउस बोट के इतिहास व रहन-सहन से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह जम्मू संभाग में बनी-बसोहली में पर्यटन गतिविधियां करवाई जाएंगी। जम्मू संभाग में धार्मिक पर्यटन में श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में अब तक 7924668 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसी तरह रियासी स्थित शिवखोड़ी में 2685495 श्रद्धालु पहुंचे हैं। पर्यटन स्थलों में विख्यात पटनीटॉप में 607963, सुरिंसर में 271611, मानसर में 363208, भद्रवाह में 57708 पर्यटक पहुंचे हैं। बॉर्डर पर्यटन में सुचेतगढ़ में पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। यहां पिछले सालों की तुलना में अब तक 172867 पर्यटक पहुंचे हैं। ऑक्ट्राय पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी में आगामी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीनगर डल झील
- फोटो : बासित जरगर
देशभर से फोन कर ली जा रही बर्फबारी की जानकारी
पटनीटॉप में होटल मैनेजर सुभाष कुमार ने बताया कि उन्हें देशभर से पर्यटकों द्वारा बर्फबारी के बारे में पूछा जा रहा है। ऐसे में बर्फबारी के बाद एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसी तरह स्थानीय टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि बर्फबारी के बाद टैक्सी कारोबार में तेजी आएगी। इससे जम्मू से पटनीटॉप और आगे कश्मीर तक पर्यटक जाता है।
आल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि होटल व्यवसाय बर्फबारी का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पर्यटन स्थलों के साथ जम्मू में भी बड़ी संख्या में पर्यटक धार्मिक स्थलों का रुख करते हैं। ऐसे में होटल व्यवसाय को गति मिलती है।