{"_id":"65c9bc33a82beaadb60f1663","slug":"jammu-kashmir-three-teenage-sisters-died-in-house-fire-in-ramban-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में दर्दनाक हादसा: आधी रात में तीन मंजिला मकान में लगी आग, तीन सगी बहनें जिंदा जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में दर्दनाक हादसा: आधी रात में तीन मंजिला मकान में लगी आग, तीन सगी बहनें जिंदा जलीं
Mon, 12 Feb 2024 03:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:06 PM IST
सार
रामबन की तहसील रामसू के एक घर में देर रात आग भड़क उठी। इस हादसे में तीन बहनों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
रामबन
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामबन की उखराल तहसील के धनमसता ताजनीहाल में लकड़ी से बने तीन मंजिला घर में आग लगने से तीन सगी बहने जिंदा जल गईं। घटना रविवार आधी रात के बाद की है। जानकारी के मुताबिक ताजनिहाल में अब्दुल लतीफा लोन के तीन मंजिला मकान में रात दो बजे आग लग गई। आग ने घर की सबसे ऊपर वाली लकड़ी से बनी छत को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
अब्दुल लतीफ ने बताया कि पत्नी रात में बॉशरूम के लिए निकली तो आग का पता चला। आग की लपटें देखकर उसने चिल्लाना शुरू किया। इससे घर में सो रहे परिवार के सदस्य भी जाग गए और घर में भगदड़ मच गई। सब बाहर निकल आए, मगर ऊपर वाली छत पर सो रही तीन किशोरियों को नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
तीनों किशोरियों की पहचान बीसमा (15), साईका (13) और सानिया (9) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस गांव के लिए सड़क न होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी परिवार से मिले, मदद देने का भरोसा दिया
डीसी रामबन बसीर उल हक चौधरी ने घटना पर दुख जताया और कहा कि रेडक्रॉस की ओर से पीड़ित परिवार को मदद मुहैया करवाई जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों बहनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
एडीसी रामबन हरबंस लाल शर्मा ने अन्य जिला अधिकारियों के साथ ताजनिहाल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है डीडीसी चेयरमैन रामबन शमशादा शान ने भी सरकार से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि रामबन जिले के रामसू में आग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।