फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Three cousins jump into Poonch Pulast river, one dead, two saved

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के पुलस्त नदी में तीन चचेरी बहनों ने लगाई छलांग, एक की मौत, दो को बचाया

Sat, 01 Apr 2023 01:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 01:12 AM IST
सार

पुलस्त नदी पर बने शेर ए कश्मीर पुल से शुक्रवार रात करीब 11 बजे तीन लड़कियों ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू कर दो बहनों को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Three cousins jump into Poonch Pulast river, one dead, two saved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ नगर के बाहर बहने वाली पुलस्त नदी में शुक्रवार देर रात तीन लड़कियां आत्महत्या करने के इरादे से शेर ए कश्मीर पुल से कूद गईं। इसमें से पुलिस ने दो लड़कियों को जिंदा बचा लिया गया, जबकि एक लड़की की मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे नगर के बाहर पुलस्त नदी पर बने शेर ए कश्मीर पुल से तीन लड़कियों ने नदी में छलांग लगा दी। इसका पता घटनास्थल से डेढ़ सौ मीटर दूरी स्थित पुलिस चौकी पर तैनात जवान को चला तो उसने तत्काल पुंछ के थाना प्रभारी और पुलिस के फ्लाइंग स्क्वॉयड को दी।
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब पौना किमी दूर पुंछ थाने से थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ नदी पर पहुंचे। फ्लाइंग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा और आनन फानन नदी में बचाव कार्य करते हुए दो लड़कियों को जिंदा बचा लिया। जबकि, इस दौरान एक लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत लड़की के शव को पुलिस ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत लड़की की पहचान आसिया कोसर (15) पु़त्री मोहम्मद कबीर मूल निवासी गांव जंदरोला वर्तमान निवासी पुंछ नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने जिंदा बचा ली गईं लड़कियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच की जाएगी कि इन तीनों लड़कियों ने एक साथ नदी में छलांग क्यों लगाई। नदी में कूदने वाली तीनों लड़कियां आपस में सगी रिश्तेदार हैं। दो चचेरी बहनें हैं और एक उनके मामा की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed