{"_id":"5bf8144abdec2241a8748ef5","slug":"jammu-kashmir-third-phase-panchayat-election-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव तीसरा चरण, हिंसा के बीच 75.2 फीसदी वोटिंग, सेना के रिटायर्ड कैप्टन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव तीसरा चरण, हिंसा के बीच 75.2 फीसदी वोटिंग, सेना के रिटायर्ड कैप्टन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू
- फोटो : ANI
राज्य में शनिवार को हिंसा के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश में तीनों चरणों में अभी तक की सबसे ज्यादा 75.2 वोटिंग रिकॉर्ड की गई। डोडा जिले की गंदोह तहसील के जोड़ा पंचायत में मतगणना के बाद दो गुटों में हुए पथराव ने रंग में भंग कर दिया। जीत दर्ज करने वाले और हारने वाले सरपंच प्रत्याशियों के बीच हुए इस संघर्ष में मोहम्मद हफीज की मौत हो गई। उसे सेना का रिटायर्ड कैप्टन बताया जा रहा है। पथराव में दो अन्य होशियार सिंह और धीरज कुमार घायल हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हिंसा से इतर जम्मू संभाग में बंपर 83 प्रतिशत मतदान हुआ। कश्मीर में भी मतदान का प्रतिशत 55.7 रहा। इस चरण में कुल 358 सरपंच हलकों के लिए मतदान हुआ। पंच सीटों में जम्मू के पुंछ जिले में सबसे ज्यादा 87.8 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई। पंचायत चुनाव के तीन चरणों में इस चरण में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।
विज्ञापन
पहले दोनों चरणों में क्रमश: 74.1 और 71.2 फीसदी मतदान रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक इस चरण के चुनाव के लिए 2773 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इनमें 1855 जम्मू, जबकि 918 कश्मीर संभाग में थे। 727 पोलिंग स्टेशनों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। इनमें 493 कश्मीर, जबकि 234 जम्मू संभाग के पोलिंग स्टेशन शामिल थे। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की तैनाती के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बावजूद पहुंचे बूथ तक
कड़ाके की ठंड और अलगाववादियों की धमकी के बावजूद घाटी में बड़ी संख्या में लोग वोट डालने निकले। बांदीपोरा और कुपवाड़ा में 50 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। गांदरबल में हालांकि वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं रहा। दूसरे चरण में यहां 27 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 12 ही प्रतिशत ही मतदान हुआ।
कारगिल में 75 फीसदी से अधिक मतदान
लद्दाख संभाग में शानदार वोटिंग हुई। इस संभाग के कारगिल जिले में मतदान का प्रतिशत 75.6 रहा। लेह जिले में 64.1 प्रतिशत मतदान हुआ।
Trending Videos
इस चरण में जम्मू संभाग में यहां हुए मतदान
यह रहा जम्मू संभाग में मतदान
जिला वोट प्रतिशत
किश्तवाड़ (द्राबशाला, इंद्रवाल, मुगल मैदानी, नागसानी) 84.9
डोडा (ठाठरी, चिराला, कहारा) 77.4
रामबन (गूल, गुंडी धरम) 85.7
उधमपुर (चिनैनी, छनुन्टा) 83.8
कठुआ (कीड़ियां, नगरी, बसोहली, भुंड) 83.2
राजोरी (राजोरी, ढांगरी) 80.3
पुंछ (सथरा, नागली साहिब, साई बाबा ) 87.8
जिला वोट प्रतिशत
किश्तवाड़ (द्राबशाला, इंद्रवाल, मुगल मैदानी, नागसानी) 84.9
डोडा (ठाठरी, चिराला, कहारा) 77.4
रामबन (गूल, गुंडी धरम) 85.7
उधमपुर (चिनैनी, छनुन्टा) 83.8
कठुआ (कीड़ियां, नगरी, बसोहली, भुंड) 83.2
राजोरी (राजोरी, ढांगरी) 80.3
पुंछ (सथरा, नागली साहिब, साई बाबा ) 87.8
कश्मीर संभाग में यहां पड़े वोट
यह रही कश्मीर संभाग में वोटिंग
कुपवाड़ा (क्रालपोरा, मील्याल, रेड्डी चोकीबल, हंदवाड़ा) 59.7
बांदीपोरा (सुंबल) 51.0
बारामुला (रोहामा, बारामुला) 30.8
गांदरबल (गांदरबल) 12.0
बडगाम (सोइबग, सुरस्यार) 40.9
कुपवाड़ा (क्रालपोरा, मील्याल, रेड्डी चोकीबल, हंदवाड़ा) 59.7
बांदीपोरा (सुंबल) 51.0
बारामुला (रोहामा, बारामुला) 30.8
गांदरबल (गांदरबल) 12.0
बडगाम (सोइबग, सुरस्यार) 40.9