फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Third Phase Elections Refugee people of West Pakistan cast their votes for first time

J&K Polls: पहली बार पश्चिम पाकिस्तान के रिफ्यूजी ने डाले मत, आतंकियों के परिवारों ने भी मतदान में आस्था जताई

Tue, 01 Oct 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर 65.65 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में 61.38 और दूसरे चरण में 57.31 फीसदी मत पड़े थे। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Third Phase Elections Refugee people of West Pakistan cast their votes for first time
मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हुए विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में लोकतंत्र का अलग रंग दिखा। अलगाववादियों के गढ़ में वोट पड़े तो आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों ने भी लोकतंत्र में आस्था जताई। बॉर्डर से सटे इलाकों में भी खूब मत बरसे। इतिहास में पहली बार पश्चिम पाकिस्तान रिफ्यूजी, गोरखा व वाल्मीकि समाज के लोगों ने मत डाले। कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर 65.65 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में 61.38 और दूसरे चरण में 57.31 फीसदी मत पड़े थे। 

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप कमांडर उमर मीर के पिता गुलाम हसन मीर ने ब्रथ कलां इलाके में अपना वोट डाला।अलगाववादियों के गढ़ सोपोर, लंगेट , पलहालन समेत उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में कहीं भी बहिष्कार की कॉल नहीं थी और लोग घरों से बाहर निकलकर बूथ तक पहुंचे। उत्तरी कश्मीर की सभी 16 सीटों पर बिना किसी व्यवधान के मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इंजीनियर रशीद, एजाज गुरु तथा सज्जाद लोन के इलाके में भी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कठुआ के हीरानगर, सांबा के रामगढ़, जम्मू के सुचेतगढ़, छंब, अखनूर, बिश्नाह और एलओसी से सटे बारामुला के उड़ी, बांदीपोरा के गुरेज और कुपवाड़ा के करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा व लोलाब विधानसभा हलके में सुबह से ही मतदान के लिए लोग उमड़े। सभी जगह लंबी कतारें देखने को मिलीं। 

विज्ञापन

अलगाववादियों के गढ़ सोपोर में 2014 से 11 फीसदी अधिक पड़े मत
सांबा के विजयपुर में सबसे अधिक 76.42 और अलगाववादियों के गढ़ रहे सोपोर में सबसे कम 41.44 फीसदी वोट पड़ा। 2014 के चुनाव में 30.41 फीसदी मत पड़े थे। सांबा जिले में सबसे अधिक 73.45 और बारामुला में सबसे कम 55.73 प्रतिशत मतदान हुआ। 

जिलावार मतदान प्रतिशत

जिला 2024 --- 2014
बांदीपोरा 64.85 --- 74.37
बारामुला 55.73 --- 57.29
जम्मू 66.79 --- 75.15
कठुआ 70.53 --- 77.11
कुपवाड़ा 62.76 --- 71.48
सांबा 73.45 --- 79.66
उधमपुर 72.91 --- 76.89

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed