{"_id":"63e5ef322fba973c11066116","slug":"jammu-kashmir-thieves-took-plates-and-bowls-from-narwal-school-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नरवाल के स्कूल से थालियां-कटोरियां ले उड़े चोर, मिड डे मील खाए बिना घर लौटे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नरवाल के स्कूल से थालियां-कटोरियां ले उड़े चोर, मिड डे मील खाए बिना घर लौटे बच्चे
Fri, 10 Feb 2023 12:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:47 PM IST
सार
स्कूल में मिड डे मील बनने के लिए रखे गए बर्तनों को चोर उड़ा ले गए। इसके चलते स्कूल में खाना नहीं बन सका। प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
मिड-डे-मील (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के नरवाल स्थित प्राइमरी स्कूल में वीरवार को मिड डे मील का खाना नहीं बना। इसका कारण खाद्य सामग्री का खत्म होना नहीं, बल्कि खाना बनाने के लिए जरूरी बर्तनों का नहीं होना था।
विज्ञापन
दरअसल चोर इस स्कूल की रसोई का ताला तोड़कर बर्तन समेट ले गए। इसमें बच्चों की थालियां, कटोरियां व अन्य जरूरी चीजें शामिल थीं। जब बच्चे और अध्यापक स्कूल पहुंचे, तो देखा की रसोई का ताला टूटा है।
विज्ञापन
अंदर में पानी का ड्रम, थालियां, कटोरियां, प्रेशर कूकर आदि भी नहीं थे। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। नरवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं स्कूल में मिड डे मील बनने के लिए बर्तन नहीं होने से बच्चों को खाना नहीं मिला। बच्चे बिना कुछ खाए ही घर चले गए। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल की मुख्य इमारत के साथ ही रसोई है।
बर्तन नहीं होने से मिड डे मील नहीं बना। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। अब जब तक बर्तन व अन्य जरूरी सामान नहीं मिलेगा, तो मिड डे मील बनाना मुश्किल है।