{"_id":"6038da48a8deab1c9a03ced6","slug":"jammu-kashmir-thieves-goes-in-the-store-by-making-holes-takes-5-bags-of-gold-and-cash-of-94-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे चोर, 5 तोले सोना और 94 हजार की नगदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे चोर, 5 तोले सोना और 94 हजार की नगदी लेकर फरार
Fri, 26 Feb 2021 04:53 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव कोटली राइया में चोर बंद घर से 5 तोले सोना और 94 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। चोर स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार दोपहर की है। उस समय घर में कोई नहीं था। घर की मालकिन दवा लेने गई थी। पीछे से चोर सेंध लगा गए। घर के मालिक शाम सिंह चोरी में किसी भेदी का हाथ होने की आशंका जताई है। चोर जानते थे कि घर में मेरे और पत्नी के अलावा कोई नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना के वक्त पत्नी रीना आरएस पुरा में दवाई लेने गई थी। वह भी घर पर नहीं थे। रिश्तेदार के पास गए हुए थे। चोर मकान के पीछे स्टोर में सुराख कर अंदर घुसे और स्टोर में पड़े बक्से के ताले तोड़कर 94 हजार रुपये नगद राशि व पांच तोले सोने के आभूषण ले गए। पत्नी घर लौटी तो चोरी का पता चला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया और सबूत एकत्रित किए। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमेटी के मिले थे 84 हजार रुपये
शाम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले कमेटी के 84 हजार रुपये मिले थे और 10 हजार रुपये घर के खर्च के लिए रखे थे, लेकिन चोर सब ले गए।
गांव कृष्णा नगर मीरां साहिब पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुुमार का कहना है कि उपजिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह को काबू करने के लिए पुलिस कार्रवाई करे। आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई है, जल्द ही इसमें कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शहर में चार जगह लगी आग, हुआ लाखों रुपयों का नुकसान
चोरी की घटनाएं
25 जनवरी को उपजिले के गांव मरालिया में कुलवीर सिंह के घर से चोर 20 तोले सोने के आभूषण चुरा ले गए थे।
2 फरवरी को गांव कौला के सुरेन्द्र सिंह केघर से दस तोले सोना और पचास हजार की नगदी चोरी हुई थी।
6 फरवरी को गांव जिन्दड़ मेहलू में राज कुमार के घर से 16 तोले सोने के आभूषण व दस हजार रुपये चोरी हुए थे।