{"_id":"6742db6a5f4cc66219056b94","slug":"jammu-kashmir-the-price-of-big-cardamom-spoiled-the-taste-the-price-increased-from-rs-1400-to-rs-2000-per-kg-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बड़ी इलायची के दाम ने बिगाड़ा जायका, 1400 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये प्रति किलो हुआ दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बड़ी इलायची के दाम ने बिगाड़ा जायका, 1400 रुपये से बढ़कर 2000 रुपये प्रति किलो हुआ दाम
Sun, 24 Nov 2024 01:24 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:24 PM IST
सार
जम्मू में बड़ी इलायची के दाम में बड़ा उछाल आया है। इसके दाम 1400 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2000 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। इलायची की मांग सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है, खासकर कश्मीर घाटी में। इसके उत्पादन में कमी के कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
बड़ी इलायची
- फोटो : @the kathmandu post
विस्तार
बड़ी इलाचयी के बड़े दाम ने स्वाद बिगाड़ दिया है। थोक बाजार में दाम इस साल दो हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं, जबकि 2023 में 1400 रुपये प्रति किलो थे। दाम बढ़ने का कारण पैदावार कम होना है।प्रदेश में इलायची असम, भूटान और दक्षिण भारत के राज्यों से आती है। प्रदेश में बड़ी इलायची की कुल मांग 30 क्विंटल प्रति वर्ष रहती है। इसमें से अकेले 20 क्विंटल इलायची की खपत कश्मीर घाटी में होती है। इसका इस्तेमाल मसालों और अन्य सामग्री में होता है। कनक मंडी में मसाले का होलसेल बिक्रेता सचिन गुप्ता ने बताया कि इस बार इलायची के दाम बढ़े हैं। महंगी होने के बावजूद भी डिमांड ज्यादा है। यहां से कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग में आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
कोटमसालों का जायका बढ़ाने के लिए बड़ी इलायची का इस्तेमाल होता है। ठंडे इलाकों में रहने वाले इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। बड़ी इलायची का दाम बढ़ने का कारण असम और भूटान सहित दक्षिण भारत के राज्यों में इसका उत्पादन कम होना है। खुदरा में इलायची 2200 से 2300 के बीच बिक रही है। पिछले साल के मुकाबले दाम में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन